
राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम भेजा हस्ताक्षरित पत्र
— Sunday, 27th April 2025गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल (रजि.) के तत्वावधान में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के समर्थन में 'व्यापारी समागम विचार गोष्ठी' का भव्य आयोजन रविवार, 27 अप्रैल 2025 को केजी 35, कविनगर, गाजियाबाद में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ से पूर्व पहलगाम की घटना के एवज में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। तत्पश्चात 'वन नेशन वन इलेक्शन' विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी व्यापारियों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, विधायक श्री अजीत पाल त्यागी तथा समन्वयक सरदार एसपी सिंह को सौंपा गया।
मुख्य अतिथि भाजपा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री अजीत पाल त्यागी (मुरादनगर विधानसभा) ने सहभागिता की।
इस अवसर पर वन नेशन वन इलेक्शन के समन्वयक सरदार एसपी सिंह, सरदार जौली एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल बालकिशन गुप्ता, डॉक्टर विनीता त्यागी, अजय सिंघल, एसके चौधरी,पार्षद राजकुमार नागर, पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल, सौरभ यादव, आशु पंडित आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित अशोक भारतीय ने सधे हुए अंदाज में किया।
मुख्य अतिथि श्री मयंक गोयल ने कहा "एक राष्ट्र, एक चुनाव देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सशक्त और कुशल बनाएगा। व्यापारियों का जागरूक समर्थन इस दिशा में बड़ा परिवर्तन लाएगा। भाजपा सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती रही है।"
अति विशिष्ट अतिथि विधायक श्री अजीत पाल त्यागी ने कहा "वन नेशन वन इलेक्शन से चुनावी प्रक्रियाओं में समय, श्रम और खर्च की बचत होगी और देश विकास की राह पर और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।"
समन्वयक सरदार एसपी सिंह ने कहा "यह अभियान सिर्फ चुनावी सुधार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और प्रगति की नींव को और मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।"
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा "व्यापारी समाज का संकल्प इस राष्ट्रवादी अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा। हमें गर्व है कि हम इस ऐतिहासिक बदलाव का हिस्सा बन रहे हैं।"
कार्यक्रम के संचालक पंडित अशोक भारतीय ने कहा "व्यापारी समाज देश के हर परिवर्तन में अग्रणी रहा है। आज भी 'वन नेशन वन इलेक्शन' को साकार करने का संकल्प हम सबने लिया है।"
कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता 'बालू भाई' ने अपने संबोधन में कहा "मैं अपने हृदय की गहराइयों से सभी अतिथियों, व्यापारिक भाइयों और महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूँ। 'वन नेशन वन इलेक्शन' का समर्थन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। व्यापारी वर्ग ने हमेशा देशहित में अपनी भूमिका निभाई है और आज के समागम ने यह सिद्ध कर दिया कि व्यापारी समाज राष्ट्र निर्माण के हर कदम पर सरकार और संगठन के साथ मजबूती से खड़ा है। हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस ऐतिहासिक विचार का पूर्ण समर्थन करते हैं और इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी व्यापारी बंधुओं की सक्रिय भागीदारी के लिए मैं धन्यवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इसी तरह के राष्ट्रहितकारी प्रयासों में हम सब एकजुट रहेंगे।"