जीएसटी सुधारों से व्यापारियों को मिला राहत का रास्ता – विधायक अजीत पाल त्यागी
— Tuesday, 23rd September 2025गाज़ियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व एवं राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी की अगुवाई में मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजीत पाल त्यागी ने मंगलवार को राजनगर सेक्टर-10 मार्केट का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि –
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जीएसटी में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ देश के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को हो रहा है। अब टैक्स व्यवस्था अधिक सरल और पारदर्शी हो गई है, जिससे व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ कम हुआ है और ईमानदार व्यापारी निश्चिंत होकर व्यापार कर पा रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि व्यापारी चैन से व्यापार करें और उपभोक्ता को सीधा लाभ पहुँचे। जीएसटी सुधार इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
इस मौके पर महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है ताकि व्यापारी भाइयों तक केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की सही जानकारी पहुँच सके।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, नामित पार्षद कपिल वशिष्ठ, गोल्डी सहगल, अनिल अरोरा, मानिक नागर, श्रीचन्द चौहान, जेपी राणा, आर.सी. शर्मा, संजीव गुप्ता, हरीश राजौरा, अंकित त्यागी, नवीन पंडित, मनोज सिंह, प्रदीप गुप्ता, गणेश सिंह , कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनगर सेक्टर-10 व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता ‘अरुण चांट वाले’ ने विधायक अजीत पाल त्यागी एवं मंडल की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि –
“मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में कमी कर व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत दी है। यह निर्णय न केवल व्यापार को मजबूती देगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगा। व्यापारी समाज इसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता है।”
इस अवसर पर व्यापारियों ने “घटी जीएसटी – बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार” जैसे नारे लगाकर हर्ष व्यक्त किया। विधायक अजीत पाल त्यागी ने व्यापारियों को पुष्प भेंट कर नवरात्र एवं दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
भ्रमण से पूर्व विधायक अजीत पाल त्यागी ने गुरुद्वारा जाकर मत्था टेका एवं अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष एस.एस. पुरी ने विधायक व भाजपा पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।