आत्मनिर्भर भारत अभियान से स्थानीय स्वरोज़गार और महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण’ – सतेन्द्र सिसोदिया

गाज़ियाबाद।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला आज गोल्डन व्यू रिजॉर्ट, राजनगर एक्सटेंशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के उपरांत महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा वंदे मातरम के सामूहिक गीत से किया गया। 

मुख्य वक्ता सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि यह अभियान न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थानीय उत्पादों और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने से महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मजदूर को मजबूत करना जरूरी है, और इसके लिए ‘स्वदेशी बनाना, स्वदेशी अपनाना’ की प्रक्रिया को मजबूत करना आवश्यक है। विदेशी उत्पाद अपनाने से लाभ हमारे मजदूरों तक नहीं पहुंचेगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्थानीय उद्योग और स्वरोज़गार को मजबूती दी जाएगी और लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, पप्पू पहलवान, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, महामंत्री संयोजक सुशील गौतम, महानगर मीडिया प्रभारी एवं सह संयोजक प्रदीप चौधरी, सह संयोजक प्रहलाद दुआ, सह संयोजक नीरू शर्मा सहित सभी महानगर पदाधिकारी, मोर्चा/प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी संयोजकों और कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook