इंग्राहम इंटर कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

गाजियाबाद। रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती के पावन अवसर पर इंग्राहम इंटर कॉलेज, राजनगर में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत एवं फीता काटकर की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, उप प्राचार्य श्री नवल मैसी एवं श्रीमती प्रतिभा गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में संपर्क अधिकारी श्री अनिल बी. सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी, एवं कार्यक्रम संयोजक के रूप में भाजपा इंद्रापुरम मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री हरमीत बक्शी, श्री पवन कुमार यादव एवं श्रीमती बबीता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरक विचार साझा किए।

कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती अलका मसीह ने प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

1. रंगोली प्रतियोगिता


प्रथम पुरस्कार – ऑरेंज ग्रुप
द्वितीय पुरस्कार – व्हाइट ग्रुप
तृतीय पुरस्कार – रेड ग्रुप

2. निबंध प्रतियोगिता


प्रथम पुरस्कार – मुस्कान (कक्षा बारह-बी)
द्वितीय पुरस्कार – अनुष्का (कक्षा दस-ए)
तृतीय पुरस्कार – कंचन शर्मा (कक्षा बारह-बी)

3. भाषण प्रतियोगिता


प्रथम पुरस्कार – वर्षा (कक्षा बारह-सी)
द्वितीय पुरस्कार – गोल्डी (कक्षा ग्यारह-ए)
तृतीय पुरस्कार – कुसुम (कक्षा नौ-ए)

4. महिला सशक्तिकरण दौड़ (जूनियर वर्ग)


प्रथम पुरस्कार – राखी
द्वितीय पुरस्कार – ज्योति
तृतीय पुरस्कार – मन्नू

5. महिला सशक्तिकरण दौड़ (सीनियर वर्ग)


प्रथम पुरस्कार – ममता सिंह
द्वितीय पुरस्कार – अनुषिका
तृतीय पुरस्कार – कुसुम

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा,
"रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय नारी शक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उनके त्याग, सेवा और शासन कौशल से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ सामाजिक चेतना भी विकसित होती है।"

प्रधानाचार्य श्री राजीव मैसी ने कहा,
"हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास नहीं बल्कि छात्रों में नैतिकता, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों की भावना जागृत करना भी है। रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों को इतिहास से जुड़ने और प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।"

कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ एवं समापन के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल द्वारा सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook