कांवड़ यात्रा में पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य हेतु राजनगर मंडल द्वारा किया गया सम्मान समारोह

गाजियाबाद। संजय नगर की 151 लीटर जल की कांवड़ यात्रा सहित समस्त कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, व्यवस्था एवं सहयोग में पुलिस प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन पी ब्लॉक स्थित कार्यालय पर किया गया।


इस अवसर पर एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा, थाना मधुबन बापूधाम एसएचओ अखिलेश सिंह, एवं संजय नगर चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश बघेल को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष त्यागी ने कहा कि प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में जो सक्रियता, सतर्कता और सेवा भाव दिखाया गया, वह अत्यंत सराहनीय है।

समारोह में भाजपा गाजियाबाद महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पार्षद कपिल वशिष्ठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, अभिजीत भारद्वाज, मनोज गिरी, भावना जौहरी, गुड्डू चौहान, संजीव गर्ग, अनिल सिंह, राजेश्वर यादव, राकेश चौधरी, हरीश ठाकुर समेत अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह के दौरान सभी ने प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook