श्री देशराज देशी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, पार्टी ध्वज के साथ अंतिम विदाई

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कर्मठ योद्धा श्री देशराज देशी जी को पार्टी की ओर से आज अत्यंत सम्मान एवं भावुक माहौल में अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुनील शर्मा ने पार्टी का झंडा समर्पित किया।

इस अवसर पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप, सांसद श्री अतुल गर्ग, पूर्व सांसद श्री रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर श्री आशु वर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती आशा शर्मा, महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, विधायक श्री संजीव शर्मा, विधायक श्री अजीत पाल त्यागी, श्री महेश गोयल, सरदार एसपी सिंह, सुनील यादव, विजय मोहन, राजेंद्र त्यागी, अनिल स्वामी, प्रदीप चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पार्टी ध्वज को अंतिम संस्कार से पूर्व उनके परिवारजनों को एक अंतिम निशानी के रूप में सौंपा गया, जो उनके प्रति पार्टी के स्नेह और सम्मान का प्रतीक है।

प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा—

सुनील शर्मा (केबिनेट मंत्री): "देशराज देशी जी का जीवन राष्ट्र और हिंदुत्व के लिए समर्पित रहा। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।"

अतुल गर्ग (सांसद): "उनकी सादगी, निष्ठा और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।"

मयंक गोयल (भाजपा महानगर अध्यक्ष): "देशराज देशी की निष्ठा, हिंदुत्व की प्रखर भावना और दृढ़ संकल्प हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।"

नरेन्द्र कश्यप (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार): "एक सच्चे सिपाही की तरह उन्होंने संगठन की सेवा की। हम उनके योगदान को ससम्मान नमन करते हैं।"

रमेश चंद तोमर (पूर्व सांसद): "उनका संघर्षशील जीवन और मिलनसार स्वभाव हमेशा स्मरणीय रहेगा।"

आशु वर्मा (पूर्व महापौर): "देशराज जी पार्टी की रीढ़ थे। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।"

सुनीता दयाल (महापौर): "हमने एक समर्पित कार्यकर्ता ही नहीं, एक परिवार सदस्य खो दिया है।"

संजीव शर्मा (विधायक): "उनके सिद्धांत और सेवा भावना हमारे लिए प्रेरणा हैं।"

सुनील यादव(पूर्व डिप्टी मेयर) : "उनका जीवन समाज और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण था।"

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook