
गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा नववर्ष समारोह और बैठक आयोजित
— Wednesday, 1st January 2025उपाध्यक्ष महोदय ने आज नववर्ष के शुभ अवसर पर एक विशेष बैठक और समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन जी. डी. ए. मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया।वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा उनके विचार प्रस्तुत करने हेतु उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आमंत्रित किया, जिसके क्रम मे सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किये जिसमे से प्रमुख प्रकरणो को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा संकलित किया गया।
बैठक के दौरान, उपाध्यक्ष महोदय ने वर्ष 2024 में प्राधिकरण द्वारा किए गए कार्यो से सीखते हुए आगामी वर्ष 2025 के लिए योजनाओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि गाज़ियाबाद शहर को और अधिक विकसित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए GDA पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। बैठक के बाद नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर प्राधिकरण की सफलताओं और आगामी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष महोदय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और आने वाले वर्ष में और अधिक मेहनत और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया।