
प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध निगम ने विजयनगर जोन मे चलाया अभियान, 12500 वसूला जुर्माना
— Saturday, 27th January 2024गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसमें रोस्टर के अनुसार विजयनगर के मार्केट एरिया में अभियान चलाया गया लगभग 6 किलो पॉलिथीन व अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की है, अभियान के दौरान आसपास के दुकानदारों तथा क्षेत्रीय निवासियों को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए जागरूक भी किया गया है कुछ विवाद होने पर लोगों को समझाया भी गया है मौके पर अभियान के अंतर्गत 12500 जुर्माना वसूला हैl
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वास्थ्य विभाग तथा जोनल प्रभारी को मोटिवेट करते हुए अभियान के साथ-साथ जन जागरूकता फैलाने के लिए भी निर्देश दिए हैं जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक बहिष्कार करने के लिए अभियान के दौरान शहर वासियों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया हैl गाजियाबाद नगर निगम की टीम आरंभ 3.0 के अंतर्गत शहर वासियों को प्लास्टिक बहिष्कार के लिए मोटिवेट भी कर रही हैl
विजयनगर जोन अंतर्गत चले अभियान के दौरान मौके पर प्रवर्तन दल, पुलिस बल तथा स्वास्थ्य विभाग तथा जोंन प्रभारी की टीम उपस्थित रही, नगर आयुक्त के निर्देशन में लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध निगम की लड़ाई जारी है काफी हद तक कई क्षेत्रों में सुधार भी आया है आगामी महा तक प्रतिबंधित प्लास्टिक को पूर्ण था बंद करने हेतु विशेष अभियान चलाए जाएंगे जिसकी तैयारी चल रही हैl