प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध रोस्टर के अनुसार निगम चला रहा है अभियान, विजयनगर में हुई कार्यवाही जप्त की 11 किलो पॉलिथीन

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें रोस्टर के अनुसार गाजियाबाद नगर निगम सभी जोन में अभियान के रूप में कार्यवाही कर रहा है, *सोमवार तथा मंगलवार को मोहन नगर जोन में, बुधवार को वसुंधरा जोन में, बृहस्पतिवार को कवि नगर, शुक्रवार को सिटि जोंन, तथा शनिवार को विजयनगर जोन* के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है, पॉलिथीन जप्त कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा हैl

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए न केवल विशेष टीम बनाई हुई है बल्कि विशेष दिनों में विशेष कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए हुए हैं, शहर में जन जागरूकता अभियान भी स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा चलाया जा रहा है काफी हद तक प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोक भी लगी हैl

विजयनगर जोन के अंतर्गत  बाजारों में पॉलिथीन जप्त की गई तथा जुर्माना भी वसूला गया दुकानदारों के द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा था जिसको स्वास्थ्य तथा संबंधित टीम ने जाकर अभियान चलाया जिसके क्रम में 11 किलो पॉलिथीन जप्त की तथा 31000 का जुर्माना किया, गाजियाबाद नगर निगम का सहयोग कई सामाजिक संस्थाएं भी कर रही हैl

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook