
कावड़ यात्रा को सुखद बनाने के लिए व्यवस्था में जुटा निगम, नगर आयुक्त का जारी है दौरा
— Friday, 14th July 2023अधिकांश कांवरिया गाजियाबाद नगर निगम सीमा से होकर गुजरते हैं जिसमें नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार निगम अधिकारी व्यवस्थाओं को संभालने में लगे हुए हैं, नगर आयुक्त का दौरा भी शहर में जारी है ऐसे स्थान जहां पर श्रद्धालुओं तथा कांवरियों के ठहरने का शिविर लगा हुआ है उस पर भी निगम द्वारा पूरी व्यवस्था बनाए हुए हैंl
नगर आयुक्त महोदय द्वारा कावड़ व्यवस्था का भ्रमण करते हुए मोहन नगर जोन, तथा सिटी जोन का जायजा लिया उपस्थित संबंधित अधिकारियों को रात्रि में भी डटे रहने के निर्देश दिए, सिविल डिफेंस गाजियाबाद के वॉलिंटियर्स भी व्यवस्था को बनाने में बेहतर कार्य कर रहे हैं, नगर आयुक्त महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान वॉलिंटियर्स को भी मोटिवेट किया गयाl
पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा सहित नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा धार्मिक स्थल का जायजा लिया गया दूधेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर पर भी गाजियाबाद नगर निगम पुलिस प्रशासन तथा सिविल डिफेंस व्यवस्था को संभाले हुए हैंl आज श्रद्धालु जल चढ़ाएंगे जिसके लिए मंदिरों पर आवागमन हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था निगम द्वारा बेहतर की गई है कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम टीम सहित अहम भूमिका निभा रहा है जोकि सराहनीय है l