
संभव में प्राप्त हुए 15 संदर्भ, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव तथा विभागीय अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं
— Tuesday, 1st August 2023गाजियाबाद नगर निगम मुख्य कार्यालय में समस्त विभागीय अधिकारियों सहित अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा संभव जनसुनवाई के अंतर्गत जनसमस्याओं को सुना, संभव के दौरान 15 संदर्भ प्राप्त हुए जिनमें निर्माण, उद्यान, स्वास्थ्य, जलकल तथा संपत्ति विभाग से संबंधित संदर्भों पर शिकायतें प्राप्त हुईl
गाजियाबाद नगर निगम महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में शहर वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही कर रहा है संभव में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा दिए गए साथ ही कार्यवाही आख्या शाम तक प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिएl
अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ जनसुनवाई संभव में आए हुए आगंतुकों से उनकी समस्याओं को समझा गया नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए, संपत्ति विभाग से संबंधित संदर्भ पर नियम से कार्यवाही कराने हेतु भोलानाथ संपत्ति अधीक्षक को आदेशित किया गया, घूकना, नंदग्राम, लोहिया नगर, विजयनगर, पटेल नगर, कवि नगर, से शिकायतकर्ता आए जिनकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल कार्यवाही कराई गई, कई माननीय पार्षदों द्वारा भी अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई जिस के क्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही कार्यवाही कराने के निर्देश दिएl