अहिल्याबाई होलकर कीर्ति शताब्दी स्मृति अभियान पर गाज़ियाबाद में ऐतिहासिक प्रदर्शनी का सफल समापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने किया समापन
*अहिल्याबाई होलकर कीर्ति शताब्दी स्मृति अभियान पर गाज़ियाबाद में ऐतिहासिक प्रदर्शनी का सफल समापन*

गाज़ियाबाद, 25 मई 2025 – लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कीर्ति शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गाज़ियाबाद महानगर भाजपा द्वारा आयोजित भव्य प्रदर्शनी का समापन समारोह अत्यंत भक्ति मय गीत संगीत के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । उन्होंने देवो के देव महादेव प्रभु शिव के भक्ति गीतों का परम आनंद लिया।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में लगाई गई इस विशेष प्रदर्शनी में अहिल्याबाई होलकर के जीवन, संघर्ष, न्यायप्रियता, तथा लोकसेवा के अद्वितीय आदर्शों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। श्री सिसोदिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा, "यह आयोजन लोकमाता वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व उनकी पूरी टीम ने इसे आमजन की पहुँच में लाकर अद्वितीय कार्य किया है, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि जनमानस को धर्म, न्याय और सेवा के पथ पर अग्रसर करने वाली प्रेरणा की स्रोत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने विशेष रूप से अभियान के संयोजक बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल, पूनम कौशिक एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित प्रदर्शनी के आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए भाजपा गाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, "लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय संस्कृति की प्रेरणास्रोत धरोहर है। उनके न्याय, धर्म और सेवा के सिद्धांत आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। हमें गर्व है कि हम उनके आदर्शों को समाज तक पहुँचाने का माध्यम बन सके। यह प्रदर्शनी हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक विनम्र प्रयास है, और हमें मिली अभूतपूर्व जनसहभागिता ने इसे एक जनआंदोलन का रूप दे दिया है। उन्होंने बताया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे चली प्रदर्शनी में लगभग 2 लाख लोगों ने प्रदर्शनी के माध्यम से लोकमाता पुंड्या श्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत्त को जाना और उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का काम किया।"

अपने संबोधन में श्री सिसोदिया ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन की प्रमुख घटनाओं, उनके सामाजिक दृष्टिकोण और न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

यह प्रदर्शनी न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि यह आम जनता को राष्ट्र के महान इतिहास से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम सिद्ध हुई। भाजपा गाज़ियाबाद महानगर द्वारा किए गए इस प्रयास को सभी स्तरों पर सराहना मिली है।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook