लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की तीसरी शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यात्रियों एवं आमजन को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन एवं आदर्शों से परिचित कराना है।

प्रदर्शनी रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर स्थापित की जाएगी, जिससे विभिन्न गंतव्यों पर जाने वाले यात्रियों को अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायी जीवन के विषय में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। यह आयोजन उनके जीवन के महान कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा तथा 300वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी अवसर प्रदान करेगा।

प्रदर्शनी की समुचित व्यवस्था एवं संचालन की तैयारी की समीक्षा हेतु भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, अभियान संयोजक गुंजन शर्मा, विनोद कसाना गौरव चोपड़ा , बलराम रावल, भूपेश शर्मा,,मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्त तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा:
"लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति, सेवा, धर्म और न्याय की अद्वितीय मिसाल है। यह प्रदर्शनी युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगी और हम सभी के लिए यह गौरव का विषय है कि गाजियाबाद स्टेशन पर यह आयोजन हो रहा है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और प्रेरणा प्राप्त करें।"

प्रदर्शनी का उद्घाटन 24 मई को किया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook