गणतंत्र दिवस पर शहीदों को नमन किया

शहर विधायक व भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शहर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया 
शहर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर विधायक संजीव शर्मा ने देश के शहीदों को नमन किया 
गाजियाबादः 
शहर विधायक व भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस शहर में धूमधाम से मनाया गया। वे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। विधायक संजीव शर्मा ने आहवान किया कि देश के शहीदों को कभी ना भूलें और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज व देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें।  भाजपा  के नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर विधायक संजीव शर्मा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आज के दिन ही वर्ष 1950 में भारत का अपना संविधान लागू हुआ था।  बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद को एक माला के रूप में इस प्रकार पिरोया कि आज हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान माना जाता है। हम सभी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की एकता अखंडता व भाईचारे को मजबूत करते हुए अपने देश को विश्व गुरू बनाएंगे। विधायक संजीव शर्मा ने आज विभिन्न कार्यक्रमों गगन एन्क्लेव मे ध्वजारोहण,जिला एमएमजी चिकित्सालय मे मरीजों को फल वितरित, और लोगो को सम्बोधित किया..विनीत त्यागी के पटेल नगर सेकंड निवास,वाल्मीकि कुंज पटेल नगर सेकंड,  स्मार्ट हॉस्पिटल आर्य नगर में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया।  कन्या वेदिक इंटर कॉलेज में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक संजीव शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं छात्रों को पुरस्कार वितरण किया,साथ ही कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अतः शिक्षक व अभिभावक उनको इस प्रकार तराशें कि ये बच्चे बडे होकर अपने समाज व देश को विकास के शिखर तक ले जा सकें। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिनकी उन्हेांने सराहना की। प्रताप विहार में गजे ठाकुर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा मैं पहुंच कर देश के महापुरुषों को नमन किया व प्रताप विहार समाज कल्याण संस्था व प्रमिला चौधरी द्वारा आयोजित समारोह में विधायक व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को सम्मानित किया गया। आशु शर्मा द्वारा कुमाऊं रामलीला मैदान सेक्टर 11 प्रताप विहार में उन्होंने ध्वजारोहण किया। पार्षद पूनम सिंह द्वारा वार्ड 15 में आयांेजित समारोह में उन्होंने वार्ड के सभी सम्मानित लोगो का आभार व्यक्त किया। समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रताप विहार सेक्टर 12 स्थित महा नागेश्वरम महादेव मंदिर में आयोजित समारोह में भी मंदिर मे पूजा अर्चना करते हुए भंडारे का शुभारम्भ किया। पाल समाज द्वारा मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा अनावरण में आयोजित समारोह  में विधायक संजीव शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। मातेश्वरी मां अहिल्याबाई होलकर की  प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्होंने मा अहिल्याबाई होलकर को नमन किया। उन्होंने शालीमार गार्डन स्थित  अपने पुराने निवास रोजवेल पार्क निवासियों के बीच पहुंचकर जनता को यह संदेश दिया कि वह सिर्फ गाजियाबाद के शहर विधायक नहीं है अपितु समस्त जनता का प्यार उनके साथ है,,अनुभव जीनियस अकैडमी करहेड़ा में गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में पहुंच  कर उन्होने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के कार्यक्रमों की उन्होंने सराहना की। एपीएस पब्लिक स्कूल राहुल विहार में पहुंच कर बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी को देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने की शपथ दिलाई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु किए।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook