गाज़ियाबाद शहर विधानसभा में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन — जनप्रतिनिधियों ने लिया सुशासन और सेवा का संकल्प

गाज़ियाबाद। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, महानगर गाज़ियाबाद द्वारा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन एसडी रॉयल बैंकेट, सेक्टर-11, प्रताप विहार गाजियाबाद में किया गया। यह सम्मेलन शहर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने की और मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, मोनिका पण्डिता, के के शुक्ला, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, प्रदीप चौहान आदि ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।


सम्मेलन में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, जिला व मंडल पदाधिकारी तथा स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सुशासन, सेवा और समर्पण की भावना से काम करते हुए जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा,
"पंचायत प्रतिनिधि ही लोकतंत्र की जड़ें हैं। जब जड़ें मजबूत होती हैं, तभी राष्ट्र की नींव भी सशक्त होती है। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों की स्मृति में हो रहे ये आयोजन हमारे समाज को प्रेरणा देने वाले हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी प्रतिबद्धता है।"


प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने कहा,
"पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से हमें जनसेवा, न्यायप्रियता और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलती है। भाजपा उन्हीं मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर है। यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि जिम्मेदारी का भी अहसास कराएगा।"

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजन में सुरेन्द्र नागर, पंकज भारद्वाज,ललित कश्यप, विनोद कसाना तथा मीडिया प्रबंधन में प्रदीप चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook