Hot Articles
गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार में मा० राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप एवं सांसद अतुल गर्ग ने "गांव चलो, वार्ड चलो" अभियान के अंतर्गत चौपाल में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ जनता के सामने रखीं।
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र में "वार्ड चलो, गांव चलो" अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह के नेतृत्व में बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया।
परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 18 ई- रिक्शाओं के काटे चालान
2025-26 का केंद्रीय बजट युवा भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट हैः संजीव शर्मा
गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के मुरादनगर क्षेत्र मे अवैध निर्माण पर की गई बड़ी कार्यवाही
फ्री सेमिनार 1 फरवरी को~दवा मुक्त जीवन कैसे जिएं?

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र में "वार्ड चलो, गांव चलो" अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह के नेतृत्व में बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वार्डों और गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। शुभारंभ की शुरुआ वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ की गई।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनता से संवाद किया, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। कई जगहों पर पदयात्रा भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी के किए गए कार्यों के पत्रक वितरण कर जनसंपर्क किया।

जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने बताया कि 
इस अभियान का उद्देश्य भाजपा के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान अश्वनी कुमार राहुल श्याम सुंदर जितेंद्र गुप्ता संतोष मिश्रा ने अपने मंडलों के वार्डों एवं बस्तियों में जाकर पार्टी पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधि के संग 
संवाद कर सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के पत्रक वितरण किए।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, कौमुदी चौधरी, जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, विपिन मावी, विजय भाटी, जिला मंत्री आकाश गौतम, अजय गर्ग, मिडिया प्रभारी धजेन्द्र खारी धजय, 
प्रविन्द्र चौधरी, विनय गुर्जर, पवन मावी, विरेन्द्र बैसोया, मोहित बैंसला, बसंत गुर्जर, पवन कुमार आदि सहित जिला एवं मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 
उपस्थित रहे।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook