विधायक संजीव शर्मा ने वार्ड 7 में तीन स्थानों पर निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया

विधायक संजीव शर्मा ने वार्ड 7 में तीन स्थानों पर निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया
शहर की जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान होगाः संजीव शर्मा 
गाजियाबादः
शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा इन दिनों शहर को नित नए विकास कार्यो की सौगात दी जा रही है। शहर के विकास की कडी में शुक्रवार को भी कई स्थानों पर विधायक संजीव शर्मा ने निर्माण कार्याे का उदघाटन किया।  इन  कार्यो पर 50 लाख से अधिक की लागत आएगी। विधायक संजीव शर्मा ने शुक्रवार को वार्ड 7 में तीन स्थानों पर नाली व इंटरलॉकिंग रोड निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। वार्ड 7 में खेराती नगर में अजीत से तेजपाल के मकान तक, लाला के मकान से विजय के मकान तक, अजीत से विजयपाल के मकान तक, जश्वीर से अजय के मकान तक, सुरेश से राजू के मकान से सतनाम वाली गली में इंटरलॉकिंग पर अनुमानित लागत 20.76 लाख आएगी। वार्ड 7 खेराती नगर में ही लाला के मकान से संजय ठाकुर विजय वाली गली, पप्पू व संजय के मकान से, सुनील से राजा व लाला के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स में अनुमानित लागत 22.41 लाख आएगी। वार्ड 7 सुदामा पुरी में गणेश प्रसाद के मकान से अरूण के मकान व एसएसडी स्कूल तक नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स के रोड निर्माण पर 7.86 लाख की लागत आएगी। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि शहर का विकास कराकर उसको उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का आदर्श शहर बनाना ही उनका लक्ष्य है। उनके निवास व जनसंपर्क कार्यालय पर प्रतिदिन बडी संख्या में लोग आकर अपनी समस्याएं बता रहे हैं, जिनका समाधान कराया जा रहा है। साथ ही शहर की जनता से सलाह लेकर ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook