विधायक संजीव शर्मा ने वार्ड 1 क्रिश्चयन नगर बागू में नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

विधायक संजीव शर्मा ने वार्ड 1 क्रिश्चयन नगर बागू में नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया 

क्षेत्र की जनता ने विधायक संजीव शर्मा का जोरदार स्वागत किया 
 आज के शिलान्यास कार्य की अनुमानित लागत करीब 18 लाख है 
गाजियाबादः
गाजियाबाद शहर को आदर्श शहर बनाने की मुहिम में जुटे विधायक संजीव शर्मा ने शनिवार को वार्ड 1 में विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया। विधायक संजीव शर्मा ने वार्ड नंबर 1 क्रिश्चियन नगर बागू में लोकेश के मकान से भरतो देवी के मकान तक, नत्थो देवी के मकान से मोहन लाल के मकान तक, जगवती के मकान से सीताराम के मकान तक, बाबूराम के मकान से राजकुमार के मकान तक तथा कुमरपाल वाली गली में नाली निर्माण व इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड की निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 10.15 लाख रुपये है। वार्ड 1 क्रिश्चयन नगर बागू में ही उन्होंने इंदर कालोनी में प्रवीन पाल से महेश के मकान तक, धर्मेंद्र नागर के मकान से छोटे लाल के मकान तक तथा पाल वाली गली में नाली निर्माण व इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि जनता ने उन्हें जिस भरोसे से अपना प्रतिनिधि चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता है। शहर की जनता उनका परिवार ही है और परिवार के प्रत्येक सदस्य की समस्या के समाधान के लिए वे दिन रात तत्पर हैं। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार ने बताया कि विधायक बननेे के बाद से ही विधायक संजीव शर्मा एक जनसेवक के रूप में शहर में विकास कार्य कराने के लिए जुटें हैं और हर रोज विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य व विकास कार्य करा रहे हैं। विकास कार्यो का यह सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा और जल्द ही गाजियाबाद शहर एक आदर्श शहर के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। अजय चोपड़ा ने बताया कि विधायक संजीव शर्मा को जैसे ही किसी स्थान पर किसी समस्या का पता चलता है, वे तुरंत मौके पर पहुंचकर उसका समाधान कराते हैं।
 आज के शिलान्यास के कार्य का अनुमानित मूल्य 18 लाख है

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook