संविधान गौरव अभियान की शुरुआत नागरिक जागरूकता के लिए अहम पहल

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से "संविधान गौरव अभियान" की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान की गरिमा, मूल अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है। इसी कड़ी में भाजपा महानगर द्वारा विजयनगर स्थित उत्सव भवन में एक संविधान  गौरव अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी कांता कर्दम मौजूद रही। उन्होंने कहा कि संविधान न केवल भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है, बल्कि यह हर नागरिक के अधिकारों और दायित्वों का आधार भी है।
भाजपा और भाजपा समर्थित सरकारों ने सदैव संविधान रचयिता बाबा साहब के सम्मान में प्राथमिकता से कार्य किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपनी सोची समझी रणनीति के आधार पर बाबा साहब के अपमान में कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्हें हमेशा शीर्ष होने पर भी नजर अंदाज किया। 
कांता कर्दम ने आगे कहा जिन्होंने कभी भी संविधान रचयिता बाबा साहब का सम्मान नहीं किया हो वह ही आज शोर मचाकर संविधान की रक्षा की गारंटी ले रहे हैं जिन्होंने खुद अपने कार्यकाल में 11 बार संविधान को बदल हो आज वह संविधान की रक्षा की दुहाई दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता बलदेव राज शर्मा अमर दत्त शर्मा पूर्व मेयर आशा शर्मा पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, प्रदीप चौहान कार्यक्रम के महानगर संयोजक एवं महानगर महामंत्री सुशील गौतम , महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मोर्चा के अध्यक्ष अनिल कल्याणी, सचिन डेढ़ा,रेनू चंदेला, संजय रावत, पंकज भारद्वाज,  सुमन सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित वार्ड जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महानगर की ओर से मुख्य अतिथि कांता कर्दम का बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook