गाजियाबाद पहुंचने पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का हुआ स्वागत

"भारत की ताकत उसकी एकजुटता में है" — संतोष गंगवार


गाजियाबाद। यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल इंदरापुरम में झारखंड के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार के आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के निदेशक डॉ. पी.एन. अरोड़ा एवं उपासना अरोड़ा सहित अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर आपसी संवाद के दौरान कई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल महोदय ने देश की जनता द्वारा विषम परिस्थितियों में एकजुट रहकर देश का साथ देने के जज़्बे की सराहना की।

संतोष गंगवार (झारखंड के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता) का बयान:
"भारत की ताकत उसकी एकजुटता में है। कठिन से कठिन समय में भी हमारे नागरिकों ने धैर्य, संयम और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है। योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था, विकास और बुनियादी सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। ग़ाज़ियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। विशेष रूप से यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए मैं निदेशक डॉ. पी.एन. अरोड़ा और उनकी टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ। हमें इसी भावना और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए 'विकसित भारत 2047' के सपने को साकार करना है।"

मयंक गोयल (भाजपा महानगर अध्यक्ष) का बयान:
"राज्यपाल महोदय का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणादायी है। भाजपा संगठन हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा है और हम देशहित व जनहित के लिए लगातार कार्यरत रहेंगे।"

डॉ. पी.एन. अरोड़ा (निदेशक, यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल इंद्रापुरम) का बयान:
"राज्यपाल महोदय का हमारे अस्पताल में आगमन हमारे लिए गर्व की बात है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हम सदैव उच्च मानकों को बनाए रखते हुए, देश और समाज के स्वास्थ्य सुधार में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook