Hot Articles
भाजपाइयों ने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर चलाया प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान
रविदास मंदिर बागपत में धूमधाम के साथ मनायी गयी बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
अम्बेडकर जयंती के पावन् पर्व पर स्वाभिमान स्वमान के तहत समाज वादी पार्टी के द्वारा की गयी संगोष्ठी
नवसंवत्सर में बैसाखी पर्व पर योग संस्थान ने किया योग शिविर का आयोजन
राजनगर मंडल के वार्ड 71 में चलाया 'गांव चलो, वार्ड चलो' अभियान
गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार में मा० राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप एवं सांसद अतुल गर्ग ने "गांव चलो, वार्ड चलो" अभियान के अंतर्गत चौपाल में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ जनता के सामने रखीं।

राजनगर मंडल के वार्ड 71 में चलाया 'गांव चलो, वार्ड चलो' अभियान

राजनगर। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल ,वार्डों एवं बूथों पर चलाए जा रहे "गांव चलो, वार्ड चलो" अभियान के अंतर्गत राजनगर मंडल में वार्ड 71 के बूथ अध्यक्षों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी ने पार्षद पप्पू नागर के साथ अभियान की शुरुआत बूथ अध्यक्षों के आवास पर पहुंचकर उनके सम्मान के साथ की।

इस दौरान महानगर मीडिया प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, डॉ. सागर कश्यप सहित अन्य को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर बूथों पर घर घर संपर्क कर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा तथा वार्ड निवासी वरिष्ठ नागरिकों को 'वट वृक्ष' का प्रतीक मानकर विशेष सम्मान दिया गया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत संपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों को सरकार की आगामी आठ वर्षों की योजना से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए। इस मौके पर वार्ड अभियान संयोजक मनोज गिरी, मनीष पंवार, राजेश्वर यादव, विजय कोरी सहित मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook