
5 जून से इस अभियान का शांकनात्मक शुभारंभ अभियान कार्यशाला के रूप में अभियान के प्रदेश संयोजक एवं जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह गाजियाबाद पहुंचकर करेंगे।
— Wednesday, 4th June 20255 जून से इस अभियान का शांकनात्मक शुभारंभ अभियान कार्यशाला के रूप में अभियान के प्रदेश संयोजक एवं जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह गाजियाबाद पहुंचकर करेंगे।
केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर “विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषय पर आधारित विशेष अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा गाजियाबाद महानगर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में महानगर पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ, प्रकल्प, मंडल स्तर के संगठन पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक प्रमुखता से भाग लेंगे।
जिला अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी श्री मानवेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। इस अभियान के प्रदेश संयोजक के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश संयोजक के रूप में प्रदेश मंत्री श्री बसंत त्यागी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों वरिष्ठ नेताओं का गाजियाबाद आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
श्री मयंक गोयल ने कहा कि यह अभियान आम जनमानस को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें जागरूक करने का सुनहरा अवसर है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना हमारी प्राथमिकता है और मंडल तथा महानगर टीमें योजनाबद्ध ढंग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हैं।
अभियान के अंतर्गत आगामी गतिविधियों की रूपरेखा निम्न प्रकार से तय की गई है—
9 जून को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा तथा गाजियाबाद में भी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांसद की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश नेतृत्व के अन्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा एक प्रोफेशनल मीट का आयोजन, MyGov पोर्टल के माध्यम से डिजिटल प्रतियोगिताएं, मंडल स्तर पर “विकसित भारत संकल्प सभा” तथा 350 शक्ति केंद्रों और 20 मंडलों पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों से संपर्क जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
इस अभियान में वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य संगठनात्मक इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।