Hot Articles
अम्बेडकर जयंती के पावन् पर्व पर स्वाभिमान स्वमान के तहत समाज वादी पार्टी के द्वारा की गयी संगोष्ठी
नवसंवत्सर में बैसाखी पर्व पर योग संस्थान ने किया योग शिविर का आयोजन
राजनगर मंडल के वार्ड 71 में चलाया 'गांव चलो, वार्ड चलो' अभियान
गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार में मा० राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप एवं सांसद अतुल गर्ग ने "गांव चलो, वार्ड चलो" अभियान के अंतर्गत चौपाल में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ जनता के सामने रखीं।
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र में "वार्ड चलो, गांव चलो" अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह के नेतृत्व में बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया।
परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 18 ई- रिक्शाओं के काटे चालान

दिल्ली रोहताश नगर विधानसभा में चुनाव प्रचार

*आपदा सरकार के झूठे वायदों को उजागर कर बनायेंगे दिल्ली भाजपा सरकार –प्रदीप चौधरी*

गाजियाबाद के महानगर भाजपा संगठन अध्यक्ष संजीव शर्मा की प्रेरणा और सांसद अतुल गर्ग के आह्वान पर गाजियाबाद से महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी टीम सहित रोहतास नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र महाजन के समर्थन में प्रचार अभियान के लिए पहुंचे।
टीम में महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, गोविंदपुरम मंडल के अध्यक्ष अमित रंजन, मंडल के पूर्व महामंत्री संजय कौशिक और सोनू भाटी चुनाव प्रचार में एक साथ जुटे रहे।
चुनाव प्रचार की शुरुवात में प्रदीप चौधरी टीम के साथ अशोक नगर में अपने सगे संबंधियों से घर में बैठकर, गली में डोर-टू-डोर प्रचार कर अभियान चलाया। आगे के क्रम में अशोक नगर में वार्ड संख्या 221 की पार्षद रीना माहेश्वरी की टीम के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से संवाद किया और प्रत्याशी जितेंद्र महाजन को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय निवासियों से आपदा सरकार के झूठे वायदे की चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। तुलनात्मक अध्ययन कराने के बाद स्थानीय लोगों से इस बार भाजपा सरकार लाने की अपील की।
इस दौरान प्रदीप चौधरी ने एनसीआर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने सगे, संबंधियों, मित्रों और शुभचिंतकों को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने की अपील की तथा रोहताश नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र महाजन के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। टीम ने क्षेत्र में सकारात्मक माहौल तैयार करते हुए भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन को मजबूत किया। चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने अशोक नगर में रहने वाले अपने सगे संबंधी नानक चंद उर्फ मिंटू वर्मा, गौरा और सागर वर्मा व उनके समस्त परिवार जनों से भाजपा को वोट की अपील की। तदोपरांत अशोक नगर मंडल अध्यक्ष संजय पांचाल और मंडल पदाधिकारियों , शक्तिकेंद्र प्रमुख, वार्ड समिति अध्यक्ष तथा मंडल वार्ड 221 की पार्षद रीना महेश्वरी, जिला व्यापार संयोजक मुकेश सिंघल से संगठनात्मक चर्चा वार्ता कर बूथों की यथास्थिति का जायजा लेकर अनुभव के आधार पर उनका कार्य और दुरुस्त किया। इस दौरान साथ में जिला मंत्री रीना सेठ, बौद्धराज भट्ट, ए एस रावत, प्रमोद जैन, हेमा शर्मा, रविंद्र शर्मा, शिवकुमार, रजनीश महेश्वरी, रजनीश राणा ,सोनू अरोड़ा, मनीष जैन, पंकज गुप्ता, अभिषेक रोहिला, सतीश शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कटारिया आदि मौजूद रहे।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook