शहर विधायक संजीव शर्मा ने तीन विकास कार्यो का उदघाटन किया

तीनों विकास कार्यो पर 65 लाख 37 हजार की लागत आएगी
विधायक संजीव शर्मा के प्रयास से शहर में विकास की गंगा बह रही है
गाजियाबादः
शहर विधायक संजीव शर्मा के प्रयास रंग ला रहे हैं और शहर में विकास की गंगा बहने लगी है। रोजाना नए-नए विकास कार्य हो रहे हैं। गुरूवार को भी तीन विकास कार्यो का उदघाटन किया गया। सांसद अतुल गर्ग ज़ी का सानिध्य एवं विधायक संजीव शर्मा ने तीन विकास कार्यो का उदघाटन किया जिनकी लागत 65 लाख 37 हजार है। वार्ड 35 अकबरपुर बहरामपुर भाग 6 में राजेंद्र के मकान से डॉ सिंह, केडी स्कूल से श़त्रुघ्न यादव, जगवीर से दीनदयाल के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग टाईल्स रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्य की अनुमानित लागत 18.72 लाख है। वार्ड 35 अकबरपुर बहरामपुर भाग 1 में बबली चौधरी के मकान से मंदिर, नत्थी लाल के मकान से सतेंद्र सिंह लोधी व तसलीम के मकान से दीक्षित के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग टाईल्स रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्य की अनुमानित लागत 17.83 लाख है।  विधायक संजीव शर्मा ने वार्ड 35 अकबरपुर बहरामपुर भाग 4 में एन पी सिंह के मकान से डॉ विकास के मकान, डॉ विकास के मान से शनि बाजार, सलाम के मकान से शिव मंदिर तक नाली व इंटरलॉकिंग टाईल्स रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।  अनुमानित लागत 28.82 लाख है। तीनों कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा कराए जा रहे हैं। संजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में देश व उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। गाजियाबाद शहर में विधायक  विकास कार्य कराकर गाजियाबाद को आदर्श शहर बनाने की ओर तेजी से अग्रसर हैं। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि उनकी एकमात्र प्राथमिकता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर शहर में विकास कार्य कराकर जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook