आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कई सपा नेताओं पर केस दर्ज़
— Sunday, 30th January 2022मसूरी थाना क्षेत्र में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के आयोजकों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने और धौलाना विधायक, सपा के जिले के अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित कोविड का मामला दर्ज किया गया है। मसूरी के वेदांता फार्म हाउस में सपा और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्षों की प्रेस वार्ता में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेस वार्ता में धौलाना विधायक असलम चौधरी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजक सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष हिमांशु पाराशर और धौलाना विधायक असलम चौधरी के खिलाफ आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि उन्होंने प्रेस वार्ता में केवल 10 लोगों को आमंत्रित किया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की लोकप्रियता के चलते आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।