
भारतीय जनता पार्टी द्वारा "संविधान गौरव अभियान" का शुभारम्भ
— Tuesday, 7th January 2025गाजियाबाद। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा ने अभियान संयोजक सुशील गौतम, महामंत्री गोपाल अग्रवाल संग मोर्चे के अध्यक्ष, महामंत्री एवं महानगर पदाधिकारियों की उपस्थिति में संविधान गौरव अभियान की तैयारियों की बाबत योजना बैठक में विषय विस्तार किया। संजीव शर्मा ने बताया भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश, ने "संविधान गौरव अभियान" का आयोजन 11 से 25 जनवरी 2025 तक करने की घोषणा की है। यह अभियान संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और संविधान के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
अभियान की मुख्य विशेषताएं:
1. बैठकों का आयोजन:
6-7 जनवरी को जिला स्तरीय बैठक और 8-9 जनवरी को मंडल स्तरीय बैठक आयोजित होगी।
9-10 जनवरी को मोर्चों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संविधान की मूल्यों पर चर्चा होगी।
2. विशेष कार्यक्रम:
12-15 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न जिलों में सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनमें सरकारी योजनाओं और पार्टी के प्रयासों की जानकारी दी जाएगी।
15-25 जनवरी के दौरान सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएँगे।
18-25 जनवरी को युवा मोर्चा द्वारा संविधान जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
20-25 जनवरी को अनुसूचित जाति बहुल इलाकों में विशेष रैलियाँ आयोजित होंगी।
3. प्रमुख नेतृत्व:
प्रदेश अभियान टीम का नेतृत्व एमएलसी एवं गाजियाबाद के जिला प्रभारी मानवेन्द्र सिंह, कंचा करन, शंकर लाल लोधी, रामचंद्र कंजीरवा और विनोद यादव कर रहे हैं। ये सभी अभियान की सफलता सुनिश्चित करने में जुटे हैं।
संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य संविधान के आदर्शों को मजबूत बनाना और समाज के हर वर्ग को इसके प्रति जागरूक करना है। भारतीय जनता पार्टी ने इस अभियान के माध्यम से बाबा साहेब आंबेडकर के योगदान को सम्मानित करने और उनके विचारों को लोगों तक पहुँचाने का संकल्प लिया है।
बैठक के दौरान प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह, चमन चौहान, संजय रावत, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी , रेनू चंदेला, पंकज भारद्वाज सचिन डेढ़ा ,सरदार बलप्रीत सिंह, अनिल कल्याणी कल्याणी, आई टी संयोजक प्रियंका प्रियदर्शनी, सोशल मीडिया संयोजक प्रतीक माथुर, सुभाष शर्मा , परमजीत सिंह पम्मी आदि मौजूद रहे।