Hot Articles

भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का सम्मान अभियान जिला कार्यशाला का आयोजन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश चंद्र रतन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने जानकारी दी उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के मऊ में हुआ था बाबा साहब ने दलितों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने और उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति को सुधार लाने के उद्देश्य से बहिष्कृत हितकारी सभा की स्थापना की उन्होंने दलितों की आवाज देने के लिए मूकनायक बहिष्कृत भारत और समता जनता जैसे कई पत्रिकाएं भी शुरू की बाबा साहेब के नेतृत्व में किए गए पहले प्रमुख सार्वजनिक कार्यों में से एक 1927 का महाड़ सत्याग्रह था जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र के महाड़ में सार्वजनिक कुएं से जल का उपयोग करने के दलितों के अधिकारों को स्थापित करना था बाबा साहब ने भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार किया उन्होंने भारतीय संविधान को इस तरह से काट दिया कि भारत के सभी नागरिकों के लिए न्याय स्वतंत्रता समानता बंधुत्व एक समान हो सके।


मुख्य अतिथि अभिनव प्रकाश ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की बाबा साहब भारतीय इतिहास में एक महान व्यक्तित्व है भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार होने से लेकर दलित वर्गों के लिए समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने तक भारतीय समाज में उनके अपार योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। 14 अप्रैल को पूरे भारत में अंबेडकर जयंती मनाई जाती है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताएं मार्ग पर चलते हुए दलित और शोषितों को समान रूप से एक अधिकार दिलवाती है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी वर्गों का एक सामान ख्याल रखा जाता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह निवर्तमान जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल जिला महामंत्री राजेंद्र वाल्मीकि जितेंद्र चित्तौड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किया मुख्य रूप से विजय भाटी आरती मिश्रा विपिन मावी सचिन जांगड़ा प्रदीप गहलोत कोमूदी चौधरी आकाश गौतम राहुल बैसला जयवीर जिले सिंह मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा जितेंद्र गुप्ता राहुल श्याम सुंदर मनीष चौहान अश्वनी कुमार सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु एवं आमजन उपस्थित रहे |

About Author

Administrator

मुख्य संवाददाता

Related Articles

`
Get in touch

News India Rights

Phone: +91 9958712797

Email: newsindiarights@gmail.com

Connect with Facebook