
भाजपा ने लोनी में तिरंगा यात्रा निकाल कर सेनाओं के पराक्रम और शौर्य पर किया गर्व, कहा दुश्मन के खिलाफ सेना और सरकार के हर कदम के साथ है लोनी की राष्ट्रवादी जनता
— Saturday, 17th May 2025भाजपा ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में लोनी बस स्टेशन लोनी बॉर्डर से लोनी तिराहा तक भाजपा पदधिकारगणों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर तीनों सेनाओं के पराक्रम और शौर्य पर गर्व किया। यात्रा में शामिल भाजपा के सभी मोर्चा, मंडल अध्यक्ष-पदधिकारीगनों, जनप्रतिनिधियों, आम जनता ने हाथों में तिरंगा और स्लोगन लिखे होर्डिंग लेकर देश की तीनों सेनाओं के वीरता और पराक्रम के जमकर नारे लगाए।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पश्चिमी भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर वहां आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर भारत का लोहा दुनिया में मनवाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौ. चैनपाल सिंह ने कहा कि तीनों सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर पूरे देश की गर्व है। सरकार देश की सीमाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है, सेनाओं को अत्याधुनिक बना रही है।
वहीं लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह जी के मजबूत नेतृत्व ने सेनाओं को खुली छूट दे रखी है। भारत सेना ने पाकिस्तान के घर में घुस कर पहलगाम आतंकवादी घटना का बदला लिया है जिसकी गूंज पूरे विश्व में है। पाकिस्तान ने जब भी इस तरह की कायराना हरकत करने की कोशिश की है,उसे सेना की वीरता के आगे मुंह की खानी पड़ी है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल समेत, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, सामाजिक संगठन, आरडब्ल्यूए, आम जनमानस ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सेना के शौर्य पर गर्व किया।