
भाजपा महानगर ग़ाज़ियाबाद द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न
— Monday, 8th September 2025ग़ाज़ियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी, महानगर ग़ाज़ियाबाद द्वारा गोल्डन व्यू रिसोर्ट, राजनगर एक्सटेंशन में “सेवा पखवाड़ा कार्यशाला” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संगठन की आगामी योजनाओं एवं सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला–महानगर प्रभारी श्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि –
“सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्य पहुँचाना और भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा भावना से जोड़ना है। ग़ाज़ियाबाद महानगर में कार्यकर्ता रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण, खादी एवं स्वदेशी वस्त्रों के प्रचार जैसे अभियानों को सफल बनाकर सेवा और समर्पण की भावना को साकार करेंगे।”
अध्यक्षता कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने कहा कि –
“ग़ाज़ियाबाद महानगर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जल संरक्षण अभियान, जीवन दर्शन प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, ‘नमो मैराथन’, दिव्यांगों को उपकरण वितरण, चित्रकला प्रतियोगिता तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत खादी एवं स्वदेशी वस्त्रों का प्रचार जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत हैं और सेवा कार्यों के माध्यम से ही हम जनता का विश्वास अर्जित करते हैं।”
इस कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा बताई गई।
आगामी कार्यक्रम (ग़ाज़ियाबाद महानगर स्तर पर)
10 सितम्बर : रक्तदान शिविर
12 सितम्बर : स्वच्छता अभियान
15 सितम्बर : स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
17 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस — सेवा एवं समर्पण दिवस
18–21 सितम्बर : जीवन दर्शन प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, नमो मैराथन आदि
25 सितम्बर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, पुष्पांजलि, वृक्षारोपण, दिव्यांग उपकरण वितरण, चित्रकला प्रतियोगिता, सांसद खेलकूद कार्यक्रम
2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती — स्वच्छता अभियान एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ कार्यक्रम
इस अवसर पर मंचासीन महापौर सुनीता दयाल, एमएलसी दिनेश गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक मोंगा, विजय मोहन, मानसिंह गोस्वामी, अजय शर्मा, सरदार एसपी सिंह, महेश अग्रवाल, अरविंद भारतीय, सतपाल प्रधान, पूर्व विधायक रूप चौधरी, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व चेयरमैन रीना भाटी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
अभियान कार्यक्रम के महानगर संयोजक संजय कांत शर्मा, ललित कश्यप, गौरव चोपड़ा, गुंजन शर्मा, पंकज भारद्वाज, विनोद कसाना, राजन बाल्मीकि, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, मोनिका पंडिता, रनीता सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल अभियान संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन बॉबी त्यागी ने किया तथा समापन की घोषणा भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने सभी आगंतुकों के आभार व्यक्त करते हुए की।