
11 साल बेमिसाल – सुशासन, सुरक्षा और विकास का गौरवशाली संकल्प
— Thursday, 19th June 2025भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गाजियाबाद महानगर के 360 शक्ति केन्द्रों पर संकल्प बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कविनगर मंडल में “11 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्र 11 के महागुणपुरम में एक प्रभावशाली शक्ति केंद्र संवाद एवं संकल्प हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्षों की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यकर्ताओं ने कवि नगर मंडल के महागुनपुरम सोसाइटी में घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास, सुरक्षा, गरीब कल्याण एवं डिजिटल भारत जैसे अभूतपूर्व प्रयासों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाई। नागरिकों ने इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी बताते हुए सराहना की।
इस दौरान भाजपा के मनोनीत पार्षद श्री कपिल शर्मा ने कहा:
> “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने ‘अंधकार से आत्मनिर्भरता’ की दिशा में ऐतिहासिक छलांग लगाई है। गाजियाबाद जैसे शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन को नई दिशा दी है।”
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन में कहा:
> “गांव-गरीब-किसान-युवाओं के सशक्तिकरण से लेकर वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने तक, मोदी सरकार का हर कार्य राष्ट्र निर्माण के संकल्प का परिचायक है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना ने भारतीय लोकतंत्र को नया आत्मबल दिया है।”
इस अवसर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में घर-घर तिरंगा, हर घर संपर्क एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे अभियानों में पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता का संकल्प दोहराया।
कविनगर मंडल की शक्ति केंद्र की बैठक के दौरान वक्ता के रूप में मनोनीत पार्षद कपिल शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल महामंत्री अशोक राव, मंडल कार्यक्रम संयोजक कुंवर पाल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक रविता सिंह, मूलचंद शर्मा आरडब्ल्यूए महासचिव, उपेन्द्र शिशौदिया, उमेश झा, गायत्री वर्मा, प्रीति मिश्रा, ऋतु सबरवाल, रोहतास कुमार, उमंग त्यागी, देवेंद्र नाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे।